झारखंड में मानसून ने तोड़े रिकॉर्ड, 92% अधिक बारिश, रांची में सबसे ज्यादा वर्षा, येलो अलर्ट जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में इस साल मानसून ने बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 25 जून 2025 तक राज्य में सामान्य से 92% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान औसतन 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश हुई है।

रांची में सबसे ज्यादा बारिश, देवघर में सबसे कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी रांची में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सामान्य 146.4 मिमी के मुकाबले 484.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 231% अधिक है। वहीं, देवघर जिले में सबसे कम बारिश दर्ज की गई, जहां 136.8 मिमी के मुकाबले 117.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 14% कम है।

अन्य जिलों में बारिश का हाल

  • लातेहार: 130 मिमी के मुकाबले 422.6 मिमी
  • लोहरदगा: 146.2 मिमी के मुकाबले 388.2 मिमी
  • रामगढ़: 147.2 मिमी के मुकाबले 357.4 मिमी
  • सरायकेला-खरसावां: 157.9 मिमी के मुकाबले 400 मिमी
  • खूंटी: 150.9 मिमी के मुकाबले 287.9 मिमी

रांची में रुक-रुक कर बारिश, येलो अलर्ट जारी

गुरुवार को भी रांची और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने 29 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article