Homeबिहारबिहार की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों से मिले 4...

बिहार की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों से मिले 4 करोड़ से अधिक कैश…

Published on

spot_img

Former Bihar Legislative Councilor Manorama Devi: गुरुवार को बिहार के गया और कैमूर में पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के ठिकानों पर एनआईए ने ताबड़तोड़ रेड मारी। जानकारी के अनुसार, दोनों जगह उनके पांच ठिकानों को देर तक खंगाला गया।

भाकपा-माओवादी से सांठगांठ, हथियार सप्लाइ व फडिंग को लेकर रेड मारी गई है। मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ तीन लाख कैश,अलग-अलग बोर के 10 हथियार और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बरामद हुए।

कैश की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गई। मनोरमा देवी से शुक्रवार को भी पूछताछ चल रही है।

NIA ने किया यह दावा

NIA के मुताबिक, छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा और कई दस्तावेज व डिवाइस बरामद किए गए। इस बरामदगी से पता चलता है कि मगध जोन में प्रतिबंधित माओवादी संगठन को फिर से खड़ा करने की पूरी तैयारी चल रही थी।

गौरतलब है मनोरमा देवी जदयू की MLC रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। वह जिला पर्षद के पूर्व चेयरमैन बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की पत्नी हैं। बिंदी यादव पर नक्सली से संबंध का आरोप लगा था।

मनोरमा देवी बोलीं…

करोड़ों रुपए और हथियार बरामद होने पर मनोरमा देवी ने कहा कि जो पैसे बरामद किए गए, उसके कागज और हिसाब मेरे पास हैं। ठेकेदारी में मजदूरों को देने के लिए पैसे रखने पड़ते हैं।

मजदूरों को ही देने के लिए वो पैसे रखे थे। जो हथियार जब्त किए, उसके बारे में भी मैने जानकारी दे दी है। जब्ती सूची पर साइन कर दिया है।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति: जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या

Jharkhand Product Policy: झारखंड में नयी उत्पाद नीति के तहत शराब दुकानों की संख्या...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

खबरें और भी हैं...