आपसी विवाद में मां-बेटे ने पी लिया कीटनाशक, इलाज के दौरान बेटे की…

इलाज के दौरान बेटे की जान चली गई, मां का इलाज चल रहा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : आपसी विवाद (Mutual Dispute) में रविवार को 42 साल की मां बिंदु देवी और 21 साल के बेटे कृष्ण कुमार यादव उर्फ सरोज ने कीटनाशक (Insecticide) पी लिया।

इलाज के दौरान बेटे की जान चली गई। मां का इलाज चल रहा है। मामला बोकारो के गोमिया प्रखंड के ढेंढे गांव का है। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर पर मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था।

बेटे का किया गया अंतिम संस्कार

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव (Dead Bodies) का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार गोमिया स्थित बोकारो नदी तट पर किया गया। मृतक के पिता अर्जुन गोप (Arjun Gope) ने बताया कि किस बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

Share This Article