सांसद संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त से की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त से ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के सभी रैन बसेरा को व्यवस्थित करने तथा सभी चौक चौराहे एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रखंड में अलाव की व्यवस्था करने को कहा है।

सांसद सेठ ने शनिवार को कहा कि रांची के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

जिससे ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बहुत से गरीब, बेसहारा, रिक्शा चालक, मजदूर, सड़कों के किनारे  चौक चौराहे एवं यात्री पड़ाव में जीवन यापन करते हैं। ठंड के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में रांची के अंतर्गत आने वाले  रैन बसेरा का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों को मिले।

इससे ठंड में लोगों को बहुत राहत मिलेगी। सभी रैन बसेरा में कंबल, बिस्तर और सोने के लिए चौकी की व्यवस्था की जाए। साथ ही बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Share This Article