सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब का किया निरीक्षण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को बड़ा तालाब के दक्षिण घाट पर स्थित 170 साल पुराने ऐतिहासिक घाट का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि इस घाट का निर्माण शाहदेव परिवार ने किया था।

वर्षों पुराने कर्मकांड घाट की स्थिति बहुत दयनीय थी।

इस क्षेत्र के आसपास के लोग मृत्यु के पश्चात इसी घाट पर कर्मकांड के लिए आते हैं।

घाट पर निर्मित भवन के जर्जर होने से लोगों को बड़ी दिक्कत होती थी। रांची नगर निगम इसका जीर्णोद्धार कर रहा है।

सांसद ने रांची नगर निगम के आयुक्त को इस पहल के लिए बधाई दी।

साथ ही रांची नगर निगम आयुक्त से बात कर वहां टीओपी स्थापित करने की बात कही ताकि उक्त क्षेत्र और वहां के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share This Article