सांसद संजय सेठ ने रांची में बन रहे जल मीनार का किया निरीक्षण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को बनहोरा और आईआईटी में बन रहे जल मीनार का निरीक्षण किया।

सांसद सेठ ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि आठ दिसंबर 2018 को रघुवर दास की सरकार में रांची शहर के 14 जगहों पर जल मीनार का शिलान्यास किया गया था। इसमें आठ जगहों पर काम कुछ माह में पूर्ण हो जाएगा।

इसमें आईआईटी बनहोरा में दो, बकरी बाजार, पुलिस लाइन, अमरुद बागान और पटेल चौक शामिल है।

इन जल मीनार के पूर्ण होने से रांची वासियों को पानी की समस्याओं से जल्द ही निजात मिल जाएगी। सांसद ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इसे पूर्ण कर चालू करने की बात कही।

Share This Article