


रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस अचानक एक अलग वजह से चर्चा में आ गया। रातू के दलादिली स्थित फार्म हाउस परिसर में अचानक 18 साल पुराना कोबरा सांप नजर आने से वहां मौजूद कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई। सांप दिखाई देने के तुरंत बाद कर्मचारियों ने स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम फार्म हाउस पहुंची। टीम ने पहले सांप की लोकेशन का जायजा लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।





जंगल में छोड़ा गया
रेस्क्यू एक्सपर्ट के अनुसार पकड़े गए कोबरा की उम्र करीब 18 साल है। रेस्क्यू के दौरान उसके शरीर पर मामूली चोट आई थी। सांप को पकड़ने के बाद उसकी प्राथमिक देखभाल की गई। इसके बाद कोबरा को फार्म हाउस से दूर ले जाया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
