पेट्रोल पंप पर नौकरी से बॉलीवुड तक का सफर, जानिए कैसे मुग्धा गोडसे ने संघर्षों को बनाया अपनी ताकत

Manu Shrivastava
2 Min Read
मुग्धा गोडसे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई कलाकारों की वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा होता है। अभिनेत्री मुग्धा गोडसे इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। आज वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए छोटे-मोटे काम करने पड़े। 26 जुलाई 1986 को पुणे में जन्मीं मुग्धा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया।

पेट्रोल पंप पर भी किया काम

मुग्धा गोडसे के शुरुआती दिन आसान नहीं थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने गुजारा करने के लिए कई छोटे काम किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कुछ समय तक पेट्रोल पंप पर भी नौकरी की। हालांकि, उन्होंने कभी अपने सपनों को छोड़ने का फैसला नहीं किया और लगातार मेहनत करती रहीं।

मॉडलिंग ने बदली जिंदगी

मुग्धा की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट मॉडल और मिस इंडिया बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की सेमीफाइनलिस्ट भी रहीं। मॉडलिंग की दुनिया में मिली इस सफलता ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए।

‘फैशन’ से मिली बॉलीवुड में पहचान

मुग्धा गोडसे ने निर्देशक मधुर भंडारकर की चर्चित फिल्म ‘फैशन’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत भी नजर आई थीं। फिल्म की सफलता के साथ मुग्धा के अभिनय को भी सराहा गया। उनका सफर आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

Share This Article