मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मुलायम सिंह यादव की तबीयत (Mulayam Singh health) बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। एक रिपोर्ट से रविवार को यह जानकारी मिली।

उत्तर प्रदेश के 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का कई दिनों से मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में इलाज चल रहा है। हालांकि रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया।

डिंपल यादव मेदांता पहुंचे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता मुलायम के ICU में शिफ्ट होने के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) मेदांता अस्पताल पहुंचे।

इससे पहले मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में इलाज के बाद निधन हुआ था।

साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मां थीं।

Share This Article