मुंबई में 71 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई:  मुंबई में पुलिस के 71 जवान गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का इलाज जारी है।

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस कर्मियों को उनके घर से ही काम करने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। इसका असर मुंबई में पुलिस के जवानों पर भी पड़ रहा।

आज मुंबई में पुलिस के 71 जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी पुलिस स्टेशनों को सैनेटाइज किए जाने तथा कोरोना नियमावली का पालन करने का भी आदेश जारी किया गया है।

अब तक कोरोना से 123 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, इसलिए पुलिस विभाग को सभंलकर काम करने का भी निर्देश दिया गया है।

Share This Article