युवा तैराक धिनिधि को मिला कार्पोरेट सहयोग

पेरिस ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी रहीं तैराक धिनिधि देसिंघु को मिला बजाज फिनसर्व का कॉर्पोरेट सहयोग।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारत की एक शीर्ष गैर बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य रही 16 वर्ष की धिनिधि देसिंघु की सहायता की घोषणा करते हुए तैराकी, टेनिस, बैडमिंटन और दौड़ को अपने प्रमुख फोकस खेलों में बताया है ।

बजाज फिनसर्व ने कहा कि इन खेलों में वह शुरूआती स्तर पर निवेश करेगा जब मदद से खेल की दिशा और कई खिलाड़ियों के कैरियर को आकार दिया जा सकता है ।

बेंगलुरू की रहने वाली धिनिधि ने छह बरस की उम्र से तैराकी शुरू की थी और कोच निहार अमीन के मार्गदर्शन में 14 वर्ष की उम्र में पेरिस ओलंपिक में पदार्पण किया । इसके बाद से वह नौ स्वर्ण समेत 11 पदक जीत चुकी है । उनके नाम 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।