मुंबई के बाजार में नकली आभूषणों की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के भुलेश्वर बाजार में नकली आभूषणों की दुकान में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : दक्षिण मुंबई के व्यस्त भुलेश्वर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह नकली आभूषणों की एक दुकान में आग लग गयी। नगर निकाय के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भुलेश्वर रोड स्थित काका पुवा इमारत में दुकान में आग लगने की सूचना, सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दिन में 11 बजकर 12 मिनट तक आग पर काबू पा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के कर्मचारी, नगर निगम के वार्ड कर्मी और एंबुलेंस सेवाएं भी तैनात की गईं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।