हत्यारा पिता : रांची में मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, तड़प-तड़प कर दुनिया को कह गई अलविदा ; वजह बस इतनी…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में एक दिल दहला देना वाला मामला जिसे सुन एक बार इंसानियत से भरोसा उठ जायेगा।

एक हत्यारा पिता जिसने अपनी ही दुधमुंही बेटी जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है उसे ज़मीन पर पटक कर हत्या कर दी।

घटना आज सुबह छह-सात बजे की बताई जा रही है।

एक नशेड़ी पिता ने अपनी ही डेढ़ साल की बेटी की पटक कर जान ले ली। बताया गया कि सुबह में बच्ची किसी वजह से बहुत ज्यादा रो रही थी।

तभी गुस्से में पिता ने दुधमुंही बेटी को उठाकर फर्श पर पटक दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

बता दें की बच्चि को पटकने के तुरंत बाद ही उस बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी पिता का नाम गौतम प्रसाद है। लोग बच्‍ची को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए लेकिन चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

चुटिया थाना प्रभारी ने कहा कि गौतम प्रसाद को नशे की लत है।

पत्नी बबीता ने बताया कि उसका पति बेटी को जन्म देने को लेकर हमेशा झगड़ा करता था। पुलिस ने पत्नी के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ चुटिया थाना में मामला दर्ज करा दिया है।

पुलिस ने ये भी बताया कि डेढ़ साल की बच्ची गुनगुन के रोने और चिल्लाने से परेशान आरोपी पिता परेशान रहता था और आज उसने अपनी बच्ची को ही मार डाला।

पुलिस ने बताया कि आरोपित को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। इसके बाद भी उसकी नशे की लत नहीं छूटी।

घर में हमेशा नशा कर आता है और इसी वजह से घर में हंगामा भी होता था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में लग गई है।

Share This Article