

अभिनेता विक्रांत मैसी इस मानसून अपनी नई वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं. हाल ही में सीरीज का टीजर जारी किया गया, जिसके साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया. यह रोमांटिक ड्रामा तीन ऐसे अजनबियों की कहानी है, जिनकी मुलाकात उनकी जिंदगी की दिशा बदल देती है.





लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है सीरीज
निर्देशक रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज चर्चित लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास ‘मुसाफिर कैफे’ पर आधारित है. सीरीज में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा माकवाना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.
भोपाल और मसूरी की खूबसूरत लोकेशन बनेगी खास आकर्षण
कहानी चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत), सुधा (वेदिका) और प्रीति (महिमा) के इर्द-गिर्द घूमती है. तीनों एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं, लेकिन सफर के दौरान हुई मुलाकातें उन्हें नए रिश्तों, भावनाओं और जिंदगी के नए मायने समझने का मौका देती हैं. भोपाल और मसूरी की खूबसूरत पृष्ठभूमि में फिल्माई गई यह सीरीज 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
