एन.के.पांडेय का कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा : डॉ. सुदेश साहू

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एसएस मेमोरियल कॉलेज के भूगोल विभाग के शिक्षक एन.के.पांडेय को दी गयी विदाई

रांची : सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज के भूगोल विभाग के वरिष्ठ और लोकप्रिय शिक्षक एन.के.पांडेय को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गयी। श्री पांडेय के सम्मान में कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सुदेश साहू ने कहा कि एन.के. पांडेय जैसे समर्पित शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पूंजी होते हैं। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को विषय का गहन ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें जीवन के नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया। वे हर दायित्व को अत्यंत निष्ठा और दक्षता के साथ निभाते रहे और विद्यार्थियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विदाई समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी श्री पांडेय के सहज, विनम्र एवं सहयोगी स्वभाव, सहकर्मियों के साथ उनके मधुर संबंध तथा विद्यार्थियों के बीच उनकी विशेष लोकप्रियता का उल्लेख किया। कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा जीवन भर स्मृति में अंकित रहेगा।

कार्यक्रम में नागपुरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेश कुजूर ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे शिक्षक को विदाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। वे केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी रहे हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हम उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हैं। अंत में एन.के. पांडेय को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ तथा अन्य उपहार देकर शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी. पी. वर्मा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन वनस्पतिशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. गायत्री सिन्हा और डॉ लक्ष्मी कुमारी ने किया।

वहीं, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुबास साहू ने किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों में प्रो. राजेश कुजूर, डॉ.समर सिंह, डॉ. सावित्री कुमारी, डॉ. अनिल वीरेंद्र कुल्लू, डॉ. सीमा सुरिन, डॉ. रंजीत कुमार चौधरी, डॉ. प्रेमा कुमारी, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ संजय कुमार षाडंगी,डॉ. रवि कुमार दास, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. जुरन सिंह मानकी, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. त्रिभुवन कुमार साही, प्रो. मुकेश उरांव, प्रो. नेम्हा, डॉ. राजश्री इन्दवार, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. कन्हैया लाल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. उषा कीड़ों, प्रो. प्रांजल शाह, जितेंद्र सिंह, अजय प्रसाद,विजय लुगुन,जावेद अहमद,सुशील उरांव,पुष्पा,संगीता टोप्पो,आदर्श रौनित, धनेश्वर, अनूप,मनोज, सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।