कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव से गुरुवार को कोहिमा स्थित लोक भवन में कर्नाटक से प्रकाशित ‘Tribes of India’ के मुख्य संपादक हरीश माध्यस्थ और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को देश के जनजातीय समाज के लिए किए जा रहे कार्यों तथा विशेष रूप से नागालैंड के जनजातीय समाज से जुड़े कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। गौरतलब है कि ट्राइब्स ऑफ इंडिया जनजातीय समाज और उनसे जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाता रहता है।



