राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत को तैयार राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

National Agricultural Higher Processing Institute: आज यानी शुक्रवार को ICAR का नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान अपना शताब्दी समारोह मना रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति के स्वागत को संस्थान तैयार है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन की और से महामहिम की सुरक्षा को लेकर तमाम तैयारी मुकम्मल है। कार्यक्रम को लेकर पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है।

रांची उपायुक्त के साथ-साथ प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राष्ट्रपति के रुट में पड़ने वाले रास्तों के सभी एंट्री प्वाइंट पर घेराबंदी की गई है। हर बिंदु पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

10:40 बजे संस्थान में होगा आगमन

मुख्य कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट से राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथि का प्रवेश होगा। अन्य अतिथियों एवं किसानों के लिए अलग गेट बनाया गया है।

सुबह 10:40 बजे संस्थान में आगमन होगा। सबसे पहले एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण, उसके बाद संस्थान के वर्तमान एवं पूर्व वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा के बाद 11:10 बजे राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी जहां से 12:15 बजे उनका प्रस्थान होगा।

Share This Article