

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शनिवार को अपने कोलकाता प्रवास के दौरान प्रसिद्ध बेलूर मठ में दर्शन एवं अवलोकन किया।





इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की ओर से स्थापित यह पवित्र स्थल गुरु रामकृष्ण परमहंस जी की शिक्षाओं और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का अद्वितीय केंद्र है।

इससे पहले उनके बेलूर मठ पहुंचने पर मठ से जुड़े पदाधिकारियों ने उनकी आगवानी की और उन्हें समूचे मठ का भ्रमण कराया।
