देश में कोरोना के 5,910 पॉजिटिव मिले, 9 की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना (Corona) के 5,910 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी (Corona pandemic) को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,034 है। जबकि कोरोना संक्रमित 09 संक्रमितों की मौत (Death) हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 38 लाख 80 हजार 464 हो गई है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2.27 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए

इस दौरान रिकवरी दर 98.69 (Recovery rate) प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 53 हजार 974 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.60 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2.27 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 73 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article