Latest NewsUncategorizedनेशनल हेराल्ड मामला: ED ने राहुल को फिर से भेजा समन

नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने राहुल को फिर से भेजा समन

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।

उन्हें 13 जून को ईडी के अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराना होगा।

इससे पहले उन्हें दो जून को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया था।

राहुल ने जांच एजेंसी से अनुरोध किया था कि उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कुछ समय दिया जाए क्योंकि वह विदेश में हैं।

समन मिलने के तुरंत बाद, राहुल ने ईडी को पत्र लिखकर कहा कि वह 2 जून को जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने केंद्र की एजेंसी (Agency) से समय मांगा था।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को तलब किया था।

सोनिया गांधी को 8 जून को बुलाया गया था जबकि राहुल को गुरुवार (2 जून) को बुलाया गया था। अब उन्हें फिर से तलब किया गया है।

ईडी चाहता है कि दोनों अपने बयान दर्ज करने के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हों।

सूत्रों ने बताया है कि दोनों को ईडी के दिल्ली मुख्यालय के सामने पेश होने को कहा गया है।

नेशनल हेराल्ड फंड (National Herald Fund) के कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...