होगा 12 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 12 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।

बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कच्छप ने बताया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निस्तारण को ले पक्षकारों को भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य सभी वादों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैंक संबंधी मामले, एन आई एक्ट, वसूली संबंधित मामले ,सुलहनीय अपराधिक मामले , मोटरयान दुर्घटना संबंधी दावे, कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित मामले ,जमीन अधिग्रहण संबंधित मुकदमें, बिधुत ,जल संबंधित मामले, दीवानी मुकदमा, विचाराधीन तथा मुकदमे के पूर्व के मामले, माप तौल विभाग के मामले आदि का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलभ न्याय पाने का सर्बोतम मंच है। लोक अदालत में विवादों का त्वरित निपटारा किया जाता है।

Share This Article