देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार पॉजिटिव मरीज़ , 1183 लोगों की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 698 नए मरीज सामने आए हैं,।

जबकि इस बीमारी से एक हजार, 183 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 64 हजार 818 है।

पिछले 44 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है।

पिछले 19 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर भी पांच प्रतिशत से नीचे है।  पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.79 प्रतिशत रही है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़,01 लाख,83 हजार,143 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक तीन लाख,94 हजार,493 लोगों की मौत हो चुकी है।  सक्रिय मरीजों की संख्या पांच लाख,95 हजार,565 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक दो करोड़,91 लाख,93 हजार,085 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना से रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हो गया है।  आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 40.18 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article