ब्रिज मोहन ने केनारा बैंक के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभाला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के केनारा बैंक ने कहा कि ब्रिज मोहन शर्मा ने बैंक के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक शर्मा ने 1983 में आरिएंटल बैंक आफ कामर्स में अपनी सेवायें शुरू की थी और उसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हुए मुख्य महा प्रबंधक के पद तक पहुंचे।

पिछले साल ही आरिएंटल बैंक आफ कामर्स और यूनाइटेट बैंक आफ इंडिया का पंजाब नेशनल बेंक में विलय हुआ है।

बताया गया है ‎कि शर्मा को बैंकिंग के विभिन्न कार्यकलापों में अच्छा अनुभव है।

उन्होंने शाखा बैंकिंग, कार्पोरेट बैंकिंग, खुदरा रिण, निरीक्षण और आडिट विभाग सहित कई विभागों में काम किया है।

Share This Article