बलि चढ़ाने के नाम पर पिता ने ले ली अपने 4 साल के बेटे की जान, इसके बाद…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chattisgarh Father Murdered Son: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर (Balrampur) जिले में चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या (Murder) करने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महुआडीह गांव में कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी देकर कहा कि कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और कमलेश को किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है।

इसके बाद परिजनों ने कमलेश की बातों पर ध्यान नहीं दिया और रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गए और कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई।

उन्होंने बताया कि रात में कमलेश अचानक उठा और घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया। इसके बाद में वह अपने बड़े बेटे अविनाश को उठाकर आंगन में ले आया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

Police ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को पता चला, तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article