मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहुंचे दिल्ली, तेजस्वी ने कहा- “देखिए आगे-आगे होता है क्या..”

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nitish Kumar and Tejaswi Yadav in Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे सामने आने के बाद सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

आज Delhi में NDA गठबंधन और इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनने पर मंथन कर सकती है।

वहीं बैठक में शामिल होने के लिए बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) दिल्ली पहुंच चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं। फ्लाइट में भी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार आगे-पीछे की सीट पर बैठे नजर आए थे।

लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लाइट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच राजनीति मुद्दे को लेकर बात हुई होगी।

वहीं एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए पत्रकारों से कहा कि “आगे आगे देखिए क्या-क्या होता है”।

NDA की इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी को भी दिल्ली बुलाया गया है। वह भी बैठक में शामिल होंगे।

चुनाव के नतीजों के बाद आज का दिन भी काफी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में NDA ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बात की जाए इंडिया गठबंधन की तो 9 सीटों पर जीत हुई है।

वहीं पूर्णिया से पप्पू यादव ने निर्दलीय जीत हासिल की है। दिल्ली में उधर इंडिया गठबंधन की भी बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

Share This Article