भारत में एक बार फिर बढ़ रहे COVID-19 के मामले, पिछले 24 घंटे में एक की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कुल 656 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,742 हो गई है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

India COVID-19 Cases Increasing: भारत में एक बार फिर COVID-19 के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रविवार को पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 656 नये केस दर्ज किए गए और एक व्यक्ति की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कुल 656 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,742 हो गई है।

सबसे अधिक 128 मामले केरल से सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 96 केस दर्ज किए गए हैं। केंद्र और राज्यों ने नये JN.1 कोविड वैरिएंट पर चिंता जताई है। इस नए Variant के मामले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि Singapore और  England जैसे अन्य देशों में भी पाए गए हैं।

Share This Article