भक्तों के लिए खुला दक्षिणेश्वर काली मंदिर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: कोरोना संकट की वजह से करीब एक महीने से बंद पड़े दक्षिणेश्वर मंदिर को भी आखिरकार गुरुवार से खोल किया गया है। फिलहाल अधिकतम 20 जन मुख्य मंदिर के परिसर में एक साथ प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर के द्वार पर थर्मल चेकिंग की जा रही है।

मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सात बजे मंदिर के पट खुले हैं। पहले ही दिन भक्तों की लंबी लाइन मंदिर के बाहर लगी थी। सभी ने शारीरिक दूरी के प्रावधानों का बखूबी पालन किया ।

कोरोना पर जारी स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मां भवतारिणी के दर्शन किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बंगाल में कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद सूबे के प्रमुख धार्मिक स्थल फिर से खुलने लगे हैं।

तारकेश्वर और तारापीठ के बाद मंगलवार से कालीघाट मंदिर और मायापुर स्थित चंद्रोदय मंदिर खुल गए थे और अब गुरुवार से दक्षिणेश्वर मंदिर खुला है। कालीघाट मंदिर को फिलहाल प्रातः छह बजे से दोपहर 12 बजे तक खोला जा रहा है।

पूजा-अर्चना को लेकर कोई रोक नहीं लगाई गई है, हालांकि मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को जाने की फिलहाल अनुमति नहीं है। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा। राज्य के अन्य प्रमुख मंदिरों के भी जल्द खुलने की उम्मीद है।

Share This Article