Latest NewsUncategorizedExit Poll : इस Exit Poll में बन रही I.N.D.I.A गठबंधन की...

Exit Poll : इस Exit Poll में बन रही I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार, BJP का होगा सफाया!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok sabha Election 2024 Result : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट 4 जून को आएगा। लेकिन इसके पहले सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी Exit Poll में NDA सरकार को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

तमाम Exit Poll में NDA को 300+ सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इन्हीं के बीच एक ऐसा Exit Poll सामने आया है जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जाहिर किया है।

DB लाइव के Exit Poll में I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है। DB लाइव ने अपने अनुमान में दावा किया है कि I.N.D.I.A गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है।

इस Exit Poll में उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A गठबंधन को शानदार प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि I.N.D.I.A गठबंधन को 32 से 34 सीटें मिल सकती है। वहीं NDA गठबंधन को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

डीबी लाइव के Exit Poll में अनुमान जाहिर किया गया है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) शानदार प्रदर्शन करेगी।

अनुमान लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 26 से 28 सीटें जीत रही है। वहीं BJP को 11 से 13 सांसदों से संतोष करना होगा।

DB लाइव के Exit Poll में अनुमान लगाया गया है कि बिहार में भी I.N.D.I.A गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। INDIA गठबंधन बिहार में 24 से 26 सीटें जीत सकता है। वहीं BJP , JDU , LJP (आर), रालोमो और हम दलों वाला NDA गठबंधन को महज 14-16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

इसके अलावा कर्नाटक में भी कांग्रेस की अगुवाई वाला I.N.D.I.A गठबंधन 18 से 20 सीटें जीत सकती है। वहीं DB लाइव ने कर्नाटक में NDA के महज 8 से 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...