मुंबई के होटल ताज में हमले की झूठी फ़ोन से मचा हड़कंप

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मशहूर होटल ताज में शनिवार को हमले संबंधी झूठे फोन काल से हड़कंप मच गया।

इसके मद्देनज होटल की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई लेकिन कालट्रेसिंग के बाद पता चला कि यह झूठा काल सातारा जिले के कराड क्षेत्र से किया गया था।

इसके बाद ताज होटल के सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।

कोलाबा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुसुम वाघमारे ने बताया कि शनिवार दोपहर में होटल के लैंडलाइन पर हमले संबंधी फोन आया था।

इस फोन में कहा गया था कि अभी कुछ ही समय में दो बंदूकधारी कई लोगों के साथ होटल में घुसने वाले हैं।

इस फोन काल की जानकारी होटल के ऑपरेटर ने मुंबई पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक टीम के साथ होटल की गहन तलाशी ली।

छानबीन में पता चला कि यह धमकी भरा काल सातारा जिले के कराड से एक 14 वर्षीय बच्चे ने मोबाइल फोन से किया था।

कराड पुलिस उस बच्चे और उसके मां-बाप से इस फोन के बारे में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को होटल ताज पर आतंकी हमला हो चुका है। इस फोन काल ने इस आतंकी हमले की याद ताजा करवा दी है।

Share This Article