Latest NewsUncategorizedमणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय में फिर गोलीबारी

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय में फिर गोलीबारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Firing again in Meitei and Kuki communities in Manipur: मणिपुर में कई महीनों से दो समुदाय के बीच विवाद जारी है। मैतेई और कुकी दोनों समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के बीच एक बार फिर से गोलीबारी (Firing) हुई है।

पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने शनिवार रात पड़ोसी कांगपोकपी जिले में पर्वतीय क्षेत्रों से इंफाल (Imphal) पूर्व जिले के थामनापोकपी और लामलाई इलाकों की ओर गोलियां बरसाईं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवकों ने भी जवाब में गोली चलाईं। इलाके में स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घंटे बाद गोलीबारी थम गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इंफाल घाटी (Imphal Valley) में रहने वाले मैइती और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। काफी कोशिशों के बाद भी दोनों समुदाय में आए दिन हिंसा की झड़पों की खबर सामने आती रहती है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...