HomeUncategorizedसऊदी अरब से हाजियों का पहला जत्था पहुंचा दिल्ली

सऊदी अरब से हाजियों का पहला जत्था पहुंचा दिल्ली

Published on

spot_img

First batch of Hajis from Saudi Arabia reached Delhi : सऊदी के पवित्र शहर मक्का में दुनियाभर के लाखों मुसलमानों के जरिए हज 2024 की अदायएगी और हज के समापन के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।

आज सऊदी एयरलाइंस (Saudi Airlines) की पहली उड़ान से 378 हाजी 40 दिनों की यात्रा की खट्टी-मीठी यादें अपने दिलो में सहेज कर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) पहुंचे।

Image

हवाई अड्डे पर उतरने वाले हाजियों का स्वागत दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने फूल मालाओं से किया। उन्होंने सभी हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए देश वापसी की बधाई दी।

इस अवसर पर हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Image

ज्ञात हो कि इस वर्ष पूरे विश्व से लग भग 19 लाख लोगों ने पवित्र हज की अदा किया है। भारत से हज पर जाने वाले लोगों की संख्या 1,39,964 है।

दिल्ली State Haj Committee की प्रशासनिक व्यवस्था में दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट से रवाना होने वाले हाजियों की संख्या 16,443 है।

Image

इन में दिल्ली के 3065 हाजियों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9567 हरियाणा के 1345 ,उत्तराखंड के 1038, पंजाब के 251, चंडीगढ़ के 36 हाजी सम्मिलित हैं। जबकि अपनी पसंद से दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट का चयन करने वाले हाजियों में बिहार के 393,जम्मू कश्मीर के 498, गोवा के 3,मध्य प्रदेश के 21,महाराष्ट्र के 2,राजस्थान के 216,और उड़ीसा के 1 यात्री भी शामिल हैं।

Image

इस वर्ष दिल्ली एंबार्केशन प्वाइंट से हज के लिए प्रस्थान करने वाले हाजियों में 8652 पुरुष, 7791 महिलाएं, 36 बच्चे, एवं 11 शिशुओं के अतिरिक्त बिना मेहरम के हज करने वाली महिलाओं की संख्या 53 है। कुल 46 उड़ानों पर आधारित हाजियों के आगमन का आज से शुरू होने वाला सिलसिला आगामी 9 जुलाई 2024 तक जारी रहेगा।

इस वर्ष हज के दौरान मक्का में भीषण गर्मी (Extreme Heat) पड़ने के कारण बहुत सारे बुजुर्ग हज यात्रियों की मौत भी हो गई है। भारत के भी बहुत सारे यात्री इसकी चपेट में आए हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...