गर्भवती पत्नी से तलाक लेने के लिए पति ने इंजेक्शन देकर किया HIV पॉजिटिव

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मामले में पत्नी से तलाक के लिए पति ने गर्भवती पत्नी को इंजेक्शन देकर एचआईवी संक्रमित कर दिया।

मामले में पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, इसमें रामघाट रोड के एक नर्सिंग होम में साजिश रचे जाने और ससुराल पक्ष के रिश्तेदार पर आरोपी बनाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

बता दें कि युवती की शादी 7 दिसंबर 2020 को संविदा हेल्थ वर्कर युवक संग की गई।

पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी में 12 लाख नकद व 25 लाख का अन्य तरह का दहेज दिया गया।

आरोप है कि शादी के बाद युवती ससुराल पहुंची, तब पत्नी को पता चला कि उसके पति का किसी महिला हेल्थ वर्कर संग रिश्ते हैं। इसकारण कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि कुछ दिन बाद फिर तलाक की साजिश रची जाने लगी। इस पर फिर मायके वाले पहुंचे तब ससुरालियों ने कहा कि तलाक करा दें।

दोनों में पट नहीं रही है, यह बीमार भी रहती है। इस पर मायके पक्ष ने कहा कि पहले कभी कोई बीमारी नहीं थी।

अब चूंकि गर्भवती हैं, तब थोड़ा बहुत परेशानी होना सामान्य बात है। इसके बाद 4 अगस्त को गर्भवती युवती को उसका पति मायके में गांव के बाहर छोड़कर चला गया।

मायके पहुंचने पर जो युवती ने बताया, उस सुन सभी दंग रह गए। युवती ने बताया कि गर्भवती होने के कुछ दिन बाद उसका पति व जेठ उस एचआईवी संक्रमित करने की साजिश रचने लगे।युवती के अनुसार, पति के बहनोई के परिजन का रामघाट रोड पर नर्सिंग होम है, जिसमें ले जाकर उसे इलाज के नाम पर इंजेक्शन (टीके) लगवाए जाते थे।

उन्हीं टीकों के लगने से वह एचआईवी संक्रमित हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Share This Article