Latest NewsUncategorizedक्यों हो रही स्कूली बच्चों की हार्ट अटैक से मौत?, ज्‍यादातर घटनाएं...

क्यों हो रही स्कूली बच्चों की हार्ट अटैक से मौत?, ज्‍यादातर घटनाएं स्‍कूल में ही हुई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

School Children dying of Heart Attacks: हाल ही में UP के अमरोहा में UKG में पढ़ने वाली 7 साल की बच्‍ची को स्‍कूल में हार्ट अटैक (Heart Attack) आया और उसकी मौत हो गई। इसके पहले मार्च में फिरोजाबाद में 8 साल के बच्‍चे की स्‍कूल में हार्ट अटैक से जान चली गई।

वहीं जयपुर के एक निजी स्‍कूल में 14 साल के बच्‍चे को स्‍कूल में प्रेयर के दौरान Cardiac Arrest हुआ और बच्चा बच नहीं सका। ये ज्‍यादातर घटनाएं स्‍कूलों में ही हुई हैं, जब इतने छोटे-छोटे बच्‍चों की पलभर में जान चली गई है। इन मामलों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल बैठा देने वाली इन घटनाओं के पीछे क्‍या वजह है?

ये नॉर्मल हार्ट अटैक से अलग

इन घटनाओं पर कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्‍य और सर गंगाराम अस्‍पताल कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ. अश्विनी मेहता ने कई चौंकाने वाली बातें जाहिर की।

डॉ.मेहता ने कहा कि जैसा कि कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हो गई, वास्‍तविकता में यह Heart Attack नहीं होता जैसा कि आमतौर पर लोगों को होता है, बल्कि यह सडन कार्डिएक डेथ होती है। बच्‍चों को सडन कार्डिएक अरेस्‍ट होता है और उनकी 1 घंटे के अंदर-अंदर मौत हो जाती है। ये नॉर्मल हार्ट अटैक से अलग चीज है।

मां-बाप को भी नहीं पता होता है कि बच्‍चे को हार्ट संबंधी कोई इश्‍यू

वे बताते हैं कि यह बच्‍चों में पहली बार देखने को नहीं मिल रहा है, इसतरह के केस हमेशा होते रहे हैं। फिर चाहे यह 7 साल के बच्‍चे में हो या 1 या उससे कम उम्र के बच्‍चों में भी हो सकते हैं।

जो ये अचानक मौत होती हैं, वे बच्‍चों में हार्ट की अंडरलाइन बीमारियों की वजह से होती है, जिनका पता आमतौर पर किसी को नहीं होता है। मां-बाप को भी नहीं पता होता है कि बच्‍चे को हार्ट संबंधी कोई इश्‍यू है।

इसके पीछे वजह ये है कि इनके लक्षण भी बहुत साफ नहीं होते हैं। कुछ लोगों की फैमिली हिस्‍ट्री की वजह से भी बच्‍चों में ये दिक्‍कत आती है, जबकि कुछ रेयरेस्‍ट बीमारियों की वजह से भी बच्‍चों की सडन कार्डिएक डेथ होती है।

बच्‍चों में कार्डिएक अरेस्‍ट के लिए हार्ट की ये दो अंडरलाइन बीमारियां सबसे ज्‍यादा जिम्‍मेदार होती हैं। पहली है हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी, जिसमें हार्ट की मसल्‍स मोटी और बढ़ जाती हैं, जिससे हार्ट को पंप करने में परेशानी होती है। और दूसरी बीमारी है लॉन्‍ग क्‍यूटी सिंड्रोम जो हार्ट का Rare Rhythm Disorder है जो हार्ट बीट को कंट्रोल करने वाले इलेक्ट्रिकल सिस्‍टम को प्रभावित करता है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...