नेपाल के नदी में गिरी 40 लोगों से भरी भारतीय बस, 11 लोगों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident in Nepal : नेपाल (Nepal) के तनहुन जिले में शुक्रवार को 40 लोगों से भरी एक भारतीय यात्री बस (Indian Passenger Bus) मार्सयांगडी नदी में जा गिरी।

हादसे में अब तक 11 लोगों के मौत की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू (Kathmandu) जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर मार्सयांगडी नदी में गिर गई।

घटनास्थल पर नेपाली सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य नेपाल में भारत की नंबर प्लेट वाली एक बस के मार्सयांगडी नदी में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

वेबसाइट ‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार 10-11 शव बरामद कर लिए गए हैं।

Share This Article