एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी नंबर वन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gautam Adani First in the List of Rich Personalities: ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्सियतों की सूची में पहले नंबर पर हैं।

गौतम अदाणी $111 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया के पहले और दुनिया में 11वें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं।

Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिलहाल एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति $109 बिलियन हो गई है।

मार्केट कैप 18 लाख करोड़ के पार

शुक्रवार को गौतम अदाणी की 10 लिस्टेड कंपनियों का Overall Market कैप करीब 18 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में जो गिरावट आई थी, वो भी Supreme Court के फैसले के बाद पूरी तरह से रिकवर हो गई है।

Share This Article