HomeUncategorizedब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के 14 मामले 9 साल में दर्ज करा दिए...

ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के 14 मामले 9 साल में दर्ज करा दिए इस महिला ने और …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Blackmailing Cases in Jaipur: बेशक महिला सुरक्षा का मामला देश में सर्वाधिक संवेदनशील है, पर इस आड़ में बहुत सारे गलत काम भी किए जाते हैं, ऐसे उदाहरण भी हमारे सामने आते हैं।

आज हमारे देश के कई राज्यों में महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म (Rape) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर ही हैं जबकि सरकार ने इसके लिए सख्त कानून बनाए हैं बावजूद इसके महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं जांच के बाद ऐसे कई मामले फर्जी भी निकलते हैं।

वहीं राजधानी जयपुर की सदर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले 9 सालों में दुष्कर्म और Blackmailing के 14 मामले दर्ज कराए हैं। कुछ मामले की जांच में चल रही है।

वहीं हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में महिला ने अपने बयान बदल दिए। इस पर कोर्ट ने उस पर जुर्माना भी लगाया था। यह महिला दो वकीलों के खिलाफ जयपुर में दो अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है।

जब एक वकील को ही बनाना चाहा शिकार, तो फंस गया मामला, हो गई अरेस्ट

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार (Arrest) की गई महिला काफी शातिर है। महिला को वकील को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह महिला खुद को वकील बताती है।

लेकिन महिला की ओर से दो वकीलों के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज करवाने के बाद उसकी जांच पड़ताल की गई। जांच में उसकी हरकतों का खुलासा हो गया। उसके बाद Bar Association ने पत्र लिखकर पुलिस से इस मामले की जांच करने की मांग की थी।

जांच में सामने आया है कि महिला 2016 से लेकर 2024 तक राजस्थान और हरियाणा में दुष्कर्म और ब्लेकमेलिंग के अब तक 14 मामले दर्ज करवा चुकी है।

हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज कराए गए झूठे केस में अदालत महिला के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे चुकी है। इससे पहले महिला की ओर से दर्ज कराए दुष्कर्म (Rape) के कई मामलों को पुलिस झूठे मानकर केस दर्ज कर चुकी है। पुलिस महिला की कुंडली खंगाल रही है।

बताया जा रहा है शातिर महिला ने जयपुर में पहले एक वकील से किसी मामले में पैरवी करने के लिए मुलाकात की थी। जान पहचान के बाद उस वकील के खिलाफ महेश नगर थाने में दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज करा दिया। फिर इस केस की पैरवी करने के लिए दूसरे वकील से संपर्क साधा। कुछ समय बाद महिला ने उस वकील के खिलाफ भी ज्योति नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।

महिला की ओर से केस दर्ज कराने के बाद दूसरे वकील ने उसके खिलाफ सदर थाने में FIR कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वकीलों के खिलाफ दर्ज कराए गए दोनों ही मामलों में ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि शातिर महिला ने इस तरह के झूठे केस दर्ज कर कई लोगों से पैसे ऐंठे होंगे। पुलिस अब पूरे मामले की शिद्दत से जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...