थोड़ी देर में PM आवास पर शुरू होगी बैठक, मंत्रिमंडल के लिए इन नेताओं को आया फोन, कई नए चेहरे शामिल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Cabinet : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे सामने आने के बाद आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेंद्र सिंह, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, कुमार स्वामी, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, शांतनु ठाकुर, मनोहरलाल खट्टर समेत कई नेताओं को अब तक मंत्रिमंडल (Cabinet) में शामिल होने के लिए फोन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय BJP खुद रखेगी।

बताते चलें इस बार नरेंद्र मोदी सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। हालांकि नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका बात का अब तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article