देश में कोरोना के मरीजों से स्वस्थ होने वाले अधिक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख,52 हजार,734 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 128 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में दो लाख, 38 हजार,022 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के कुल 2 करोड़,80 लाख,47 हजार,534 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अब तक 3 लाख,29 हजार,100 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 20 लाख, 26 हजार,092 है।

वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,56 लाख,92 हजार,342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 91.60 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

30 मई को 16 लाख,83 हजार,135 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 34 करोड़,48 लाख,66 हजार,883 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article