भाई ने बहन के साथ किया रेप, साथ में देखी थी पोर्न मूवी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brother Rape Sister: महाराष्ट्र के मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

खबर है कि यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही 15 साल की बहन को गर्भवती (Pregnant) कर दिया ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (UP) से भी सामने आया था, जहां दो भाइयों को 14 साल की अपनी बहन के कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने 13 साल के लड़के के खिलाफ 15 साल की बहन के बलात्कार (Rape) का केस दर्ज कर लिया है। दोनों के माता-पिता बेटी के तीन महीने के गर्भ को गिराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने पोर्न देखा था और उसके बाद छोटे भाई ने मुझे गर्भवती कर दिया। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि दोनों ने पहली बार दिसंबर में SEX करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके थे। इसके बाद बलात्कार की घटना हुई।

उन्होंने कहा, लेकिन अगले ही महीने लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। जबकि, लड़की ने ऐसा करने से इंकार किया था। पीड़िता की माहवारी नहीं होने के बाद इस घटना की जानकारी मां को दी गई थी।

Share This Article