NIA ने छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी को किया गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सलीम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। सलीम, दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का रिश्तेदार है।

सलीम कुरैशी को सलीम फ्रूट नाम (Salim Fruit Name) से भी जाना जाता है। कुरेशी को बिल्डर (Builder) से रंगदारी वसूलने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार को NIA सलीम कुरेशी को Court में पेश करेगी

NIA ने सलीम कुरेशी को गुरुवार को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद देररात NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को NIA सलीम कुरेशी को Court में पेश करेगी। NIA सूत्रों के अनुसार सलीम कुरैशी, छोटा शकील के भाई अनीश इब्राहिम के नाम पर मुंबई के एक नामी बिल्डर को धमकाकर दो फ्लैट (2-Flats) हासिल कर चुका है।

इसकी शिकायत बिल्डर ने NIA से की थी

वह अब उस बिल्डर को धमकाकर Project में हिस्सेदारी मांग रहा था। हिस्सेदारी न देने पर दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के नाम से जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत बिल्डर ने NIA से की थी।

उल्लेखनीय है कि NIA की टीम ने सलीम कुरेशी से पूर्व अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के डी कंपनी (D Company) से संबंधित कथित लेन-देन के संबंध में पूछताछ की थी।

Share This Article