पात्रा नाटक करने के बजाय लोगों की सेवा करने के लिए अपनी डिग्री का इस्तेमाल करें: सुरजेवाला

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर साझा किए गए कथित टूल किट को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा।

कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नाट्यकला (थियेट्रिकल्स) करने में लिप्त होने के बजाय अपनी डिग्री का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए करना चाहिए।

भाजपा द्वारा एक बार फिर से कथित टूलकिट साझा किए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, भाजपा अदालत में याचिका दायर करने खेल खेलती है, लेकिन कांग्रेस कोर्ट में नहीं गई।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी शिकायत दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

सुरजेवाला ने कहा, वे (भाजपा) लोगों को जवाब नहीं देना चाहते कि दवाएं क्यों नहीं हैं, वेंटिलेटर क्यों नहीं हैं और अस्पताल में बिस्तर क्यों नहीं हैं, लेकिन वे इस तरह की हरकतों में लिप्त होंगे।

उन्होंने कहा, कब तक वे लोगों से झूठ बोलते रहेंगे? सुरजेवाला ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को इसके बजाय लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान देना चाहिए।

दरअसल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर बनी टूलकिट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तकरार जारी है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

उन्होंने सौम्या वर्मा नाम की महिला का जिक्र किया, जो राहुल गांधी के साथ तस्वीरों में नजर आ रही हैं। पात्रा ने दावा किया कि यही महिला टूलकिट की राइटर है।

संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर एक टूलकिट डॉक्यूमेंट दिखाई दे रहा है। इसमें राइटर का नाम सौम्या वर्मा बताया जा रहा है।

इस कथित टूलकिट के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पात्रा के दावे को खारिज करते हुए कहा, फर्जी डॉक्यूमेंट के चलते संबित पात्रा जेल जाएंगे, वो ये जानते हैं।

आज वह जो मेटा डेटा थ्योरी दिखा रहे हैं, वह सफल नहीं होने वाली है।

केंद्रीय विस्टा डॉक्यूमेंट और कोविड डॉक्यूमेंट, जो उन्होंने कल प्रसारित किए थे, वे दोनों अलग-अलग हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेता को इस फजीर्वाड़े में उलझने की जगह अपनी डॉक्टरी की डिग्री का इस्तेमाल करना चाहिए और कोविड वार्ड में जाकर कुछ मरीजों का इलाज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह समय लोगों की सेवा का है। यह दिखावटी चीजें सफल नहीं होंगी।

बता दें कि पात्रा ने सेंट्रल विस्टा के अलावा मंगलवार को कोविड महामारी पर भी कांग्रेस का एक कथित टूल किट साझा किया था।

Share This Article