महाकुंभ में मची भगदड़, 10 से अधिक की मौत, दर्जनों घायल, अमृत स्नान रद्द…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Stampede in Maha Kumbh : मौनी अमावस्या से पहले मंगलवार देर रात Prayagraj के Maha Kumbh में अचानक भगदड़ (Stampede) मच गई, जिसमें कम से कम 10 से अधिक लोगों की मौत (Death) हो गई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए।

सभी घायलों को मोतीलाल नेहरू अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इधर भगदड़ के बाद प्रशासन ने अमृत स्नान को पहले रद्द कर दिया, लेकिन बाद में अखाड़ों ने स्पष्ट किया कि सिर्फ सुबह का स्नान रद्द किया गया है।

अस्पतालों में हाई अलर्ट

प्रशासन ने घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, और 50 से अधिक एंबुलेंस तुरंत मौके पर भेजी गईं।

प्रयागराज और आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भगदड़ की वजह स्पष्ट नहीं

न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, बैरिकेड टूटने के कारण भगदड़ मचने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

प्रधानमंत्री ने की CM योगी से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भगदड़ में अपनों से बिछड़े हजारों लोग

इधर भगदड़ के बाद महाकुंभ में पहुंचे कई श्रद्धालु अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। इस भीड़ में हजारों लोग बिछड़ गए हैं।

प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

Share This Article