HomeझारखंडPresidential Election : यशवंत सिन्हा ने रद्द किया मुंबई दौरा

Presidential Election : यशवंत सिन्हा ने रद्द किया मुंबई दौरा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने शनिवार को होने वाला अपना मुंबई दौरा रद्द कर दिया है।

यशवंत सिन्हा खेमे के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण यात्रा रद्द कर दी गई है।

हालांकि, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा था कि यह पहला मौका है, जब किसी आदिवासी महिला (Tribal Woman) को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी के कई नेताओं, विशेष रूप से आदिवासी समुदाय जैसे एमएलसी अमश्य पाडवी, पूर्व विधायक निर्मला गावित और एकलव्य संगठन के शिवाजीराव धवले ने उनसे मुर्मू का समर्थन करने का आग्रह किया था, हालांकि उन पर कोई दबाव नहीं है।

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया

शिवसेना के लोकसभा में 19, राज्यसभा में तीन और 55 विधायक हैं। हालांकि, इनमें से 40 विधायक अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े में शामिल हो गए हैं।

सत्तारूढ़ एनडीए उम्मीदवार मुर्मू ने गुरुवार को अपने चुनाव अभियान (Election Campaign) के तहत मुंबई का दौरा किया था और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े सहित महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ-साथ उसके सहयोगियों के विधायकों से भी मुलाकात की थी।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में हुई और राजनीतिक मामलों की समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।

हालांकि, बीजद, वाईएसआर-सीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक और अन्य जैसे कई क्षेत्रीय दलों के समर्थन से, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...