मणिपुर भाजपा की नई अध्यक्ष बनी शारदा देवी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर में प्रदेश अध्यक्ष एस. त्रिकेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त पद पर नियुक्ति को मंजूरी देते हुए राज्य संगठन की कमान शारदा देवी को सौंप दी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को शारदा देवी को मणिपुर का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा गत 19 जून को मणिपुर की राजधानी इंफाल के तीन दिवसीय दौरे पर थे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नए अध्यक्ष के नाम को लेकर पार्टी के अलग-अलग नेताओं से राय मशविरा किया था।

पात्रा ने इस दौरान मणिपुर के सभी जिला अध्यक्षों से भी मुलाकात की। समझा जा रहा कि इस राय मशविरे के बाद ही पार्टी की कमान शारदा देवी को सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष एस. त्रिकेंद्र सिंह का गत 13 मई को निधन हो गया था।  वह कोरोना संक्रमित थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

तब से प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था। भाजपा नेतृत्व की मंजूरी के बाद से प्रदेश अध्यक्ष पद पर शारदा देवी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share This Article