Latest NewsUncategorizedजज साहब 5 सालों से शादी का झांसा देकर कर रहे थे...

जज साहब 5 सालों से शादी का झांसा देकर कर रहे थे महिला के साथ रेप, जज ने कहा- ब्लैक मेलिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

The Judge Was Raping the Woman for 5 Years: राजस्थान के दौसा जिले में एक जज साहब के खिलाफ रेप का मामला प्रकाश में आया है।

महिला का आरोप है कि बीते पांच साल से जज साहब शादी का झांसा देकर मेरे साथ बलात्कार (Rape) कर रहे हैं। इस पर जज ने भी पीड़त के खिलाफ Black Mailing और जबरियां वसूली का मामला दर्ज करा दिया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला और जज 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दौसा के महिला थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उसने जज पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

दौसा के एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि महिला का आरोप है कि जज विजेंद्र मीणा (33) ने शादी का झांसा देकर 2019 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया और अजमेर में उसके खिलाफ झूठी FIR भी दर्ज करा दी।

पुलिस के अनुसार, श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पद पर कार्यरत महिला की आरोपी जज विजेंद्र से 5 साल पहले दौसा में मुलाकात हुई थी। जहां वे दोनों 2019 में दौसा में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

अजमेर उत्तर सीओ रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया, हालांकि, जज मीणा ने 16 जून को महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने 2019 में एक दिन जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस महिला ने उन्हें उसके साथ शादी करने या 50 लाख रुपये कीमत का फ्लैट देने के लिए Blackmail करना शुरू कर दिया।

कई बार किया था आत्महत्या का प्रयास

जज की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला द्वारा उनका लगातार मानसिक शोषण किए जाने के कारण उन्होंने कई बार आत्महत्या (Suicide) करने का भी प्रयास किया।

FIR में कहा गया है, अजमेर आने के बावजूद, महिला और उसके परिवार ने मुझे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। वे पिछले कुछ सालों में मुझसे करीब 330,000 रुपये ले चुके थे और शादी करने के लिए भी मजबूर कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मैंने उससे शादी करने से इनकार किया तो वो मेरे खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा देंगे।

जज मीणा की शिकायत पर अजमेर सिविल लाइंस थाने में महिला और उसके सात परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 385, 504 (ब्लैकमेल) और 509 के तहत FIR दर्ज की गई है।

हालांकि, महिला ने भी जज के खिलाफ एक अलग शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जज मीणा शादी का झांसा देकर 2019 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे। महिला की शिकायत पर दौसा महिला थाने में जज मीणा के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...