मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, वित्तमंत्री ने योगी को जमकर सराहा

Digital News
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए शनिवार को मिशन शक्ति 3.0 अभियान का आगाज हो गया है।

इस चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध रहेगा। इस दौरान वित्तमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी की जमकर तरीफ की है।

इस मौके पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे। वित्तमंत्री ने कहा ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री के कारण यूपी का भविष्य उज्जवल है।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण का यह अभियान 31, दिसंबर 2021 तक चलेगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मिशन शक्ति के तीसरे चरण के समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीतारमण ने अभियान की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों की सराहना करते हुए वित्तमंत्री ने कहा, ऐसे ऊजार्वान मुख्यमंत्री के रहने से ही राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। मुझे भरोसा है कि उत्तर प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और उसमें महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका दिखेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो अधिक से अधिक महिलाओं को मंत्री बनने का मौका दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से अधिक से अधिक टीके का उत्पादन हो रहा है और कोरोना काल में हम अधिक से अधिक लोगों को टीके की खुरका दे सकेंगे, जिससे आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी। टीकाकरण में गभर्वती महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

सीतारमण ने कहा कि जब प्रोत्साहन मिलता है तो महिलाएं किसी भी काम को अच्छे से करती हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को ध्यान में रखकर ही हर योजनाओं को बनाया है। हम वैक्सीन के बारे में काम कर रहे हैं। देश में 6 वैक्सीन बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वावलंबी, सुरक्षित तथा सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है। हम इस नींव को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं।

इसका पहला चरण बीते वर्ष शारदीय नवरात्र में शुरू किया गया था। आधी आबादी को नजरअंदाज कर कोई भी समाज, प्रदेश व देश तरक्की नहीं कर सकता है।

इस चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए काम होगा।

उन्होंने कहा यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजित हो रहा है।

वहां पर भी 75 नारी शक्ति के सम्मान का कार्यक्रम हो रहा है। जिन महिलाओं को आज सम्मान मिला है वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भेजे।

प्रदेश सरकार ने आज ही 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरूआत की।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के आगाज के दौरान सरकार ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनात की।

मिशन शक्ति के तहत 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पिंक टायलेट का निर्माण किया जाएगा।

महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती भी की जाएगी।

इससे पहले लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के कार्यक्रम में मिशन शक्ति के प्रथम और द्वितीय चरण में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश भर की 75 महिलाओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सम्मानित किया। इन सभी ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया था।

Share This Article