Latest NewsUncategorizedकोरोना की दूसरी लहर में भारत के लिए अब भी सिरदर्द बने...

कोरोना की दूसरी लहर में भारत के लिए अब भी सिरदर्द बने ये 6 राज्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर से भारत भले ही उबरता दिखाई दे रहा है, मगर देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 6 राज्य अभी भी सिरदर्द बने हुए हैं।

देश में बीते कुछ समय से कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है, मगर लगातार हो रही मौतें अब भी सरकार और एक्सपर्ट्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ही देश की 70 फीसदी मौतें दर्ज की गई हैं। देश में बुधवार को 3207 मौतों में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं।

बुधवार को दर्ज की गईं 3,207 नई मौतों में महाराष्ट्र से 854, तमिलनाडु से 490, कर्नाटक से 464, केरल से 194, उत्तर प्रदेश से 175, पश्चिम बंगाल से 137 और आंध्र प्रदेश से 104 मौतें शामिल हैं।

36 दिनों के बाद मंगलवार को भारत में रोजाना होने वाली मौतें 3,000 अंक से नीचे दर्ज की गई, मगर बुधवार को 3,207 और मौतें दर्ज कीं, जिससे भारत में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर कुल 3,35,102 हो गई है।

कोरोना की सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र में ही देखने को मिली है। देश में अब तक कुल 3,35,102 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 96,198, कर्नाटक में 29,554, तमिलनाडु में 24,722, दिल्ली में 24,299, उत्तर प्रदेश में 20,672, पश्चिम बंगाल में 15,678, पंजाब में 14,649 और छत्तीसगढ़ में 13,077 मौतें हुई हैं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,32,788 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,83,07,832 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 6.57 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के अनुसार, लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 लाख से कम दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 20,19,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

अभी तक देश में कुल 35,00,57,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत दर्ज की गई।

संक्रमण दर लगातार नौवें दिन 10 प्रतिशत से कम रही है। संक्रमण की साप्ताहिक दर गिरकर 8.21 प्रतिशत रह गयी है।

इलाज करा रहे इस महामारी के मरीजों की संख्या घटकर 17,93,645 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 92.48 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...