HomeUncategorizedराहुल गांधी इस देश की राजनीति के सबसे बड़े कोढ़ हैं, केंद्रीय...

राहुल गांधी इस देश की राजनीति के सबसे बड़े कोढ़ हैं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Union Minister Giriraj Singh : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं।

अहमदाबाद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर BJP की सरकार तोड़ देंगे। अयोध्या की तरह गुजरात में भी BJP को शिकस्त मिलेगी।

राहुल गांधी के इस दावे पर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी इस देश की राजनीति के सबसे बड़े कोढ़ हैं। ये लोग देश की राजनीति को सिर्फ मनोरंजन समझते हैं। जबकि, नरेंद्र मोदी देश को अपनी कर्म भूमि मानते हैं।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव में BJP को सबसे ज्यादा झटका यूपी में फैजाबाद संसदीय सीट पर लगा, जहां इंडी गठबंधन की सहयोगी सपा ने जीत दर्ज की। सपा नेता अवधेश प्रसाद ने BJP के प्रत्याशी लल्लू सिंह को 50 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। इसी जीत को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi BJP पर तंज कसते रहे हैं।

अगर वर्ष 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करें तो, राज्य की 182 सीटों में से BJP के खाते में 156 सीटें आईं थी और वो प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही। कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर ही जीत मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आई थी।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...