Latest NewsUncategorizedयात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा, 12 लोगों की...

यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा, 12 लोगों की गई जान, कई घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Passengers Vehicle Fell into Alaknanda River: शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है। अनेक लोग घायल हुए हैं।

हादसे में घायल कई लोगों को Airlift कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। 9 घायलों का उपचार रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में चल रहा है।

यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा, 12 लोगों की गई जान, कई घायल Vehicle full of passengers fell into Alaknanda river, 12 people lost their lives, many injured

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में हुआ सड़क हादसा ड्राइवर की आंख लगने से हुआ। Tempo Traveler देर रात दिल्ली से 26 यात्रियों को लेकर रुद्रप्रयाग की ओर चला था।

जैसे ही टेम्पो ट्रैवलर रेंतोली के पास पहुंचा, तभी Driver को झपकी लग गई। इससे ड्राइवर टेम्पो ट्रैवलर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टेम्पो ट्रैवलर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा।

रुद्रप्रयाग टेम्पो ट्रैवलर हादसे की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, सभी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। इसक बाद मौके पर Rescue Operation शुरू किया गया। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कई घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। इनमें से दो लोगों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा।

यात्रियों से भरा वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा, 12 लोगों की गई जान, कई घायल Vehicle full of passengers fell into Alaknanda river, 12 people lost their lives, many injured

गढ़वाल आईजी केएस नागन्याल ने मीडिया को बताया कि स्थानीय प्रशासन, निवासी और SDRF बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘टेम्पो ट्रैवलर नोएडा से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था, तभी यह 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।’

हादसे की जानकारी के बाद CM धामी भी एक्शन में हैं। CM धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है। गृहमंत्री अमित शाह ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...