Latest NewsUncategorizedमहिला ने T-Series के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज कराई रेप...

महिला ने T-Series के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज कराई रेप की रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: टी सीरीज T-Series कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भूषण कुमार पर मंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के एक प्रोजेक्ट में शामिल करने के बहाने 30 साल की महिला के साथ रेप के आरोप में डीएन नगर पुलिस स्टेशन में टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक, भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

महिला ने भूषण कुमार पर आरोप लगाया है कि ऊन्होंने उसके साथ तीन अलग-अलग जगहों पर रेप किया।

साथ ही तीन साल यानी 2017 से 2020 तक उसे लगातार प्रताड़ित किया। महिला का कहना है कि भूषण ने उसकी तस्वीरों और वीडियोज वायरल करने की धमकी दी थी।

इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

मरीना कुंवर ने कहा था कि भूषण कुमार ने एक वीडियो में काम को लेकर बात करने के लिए उसे घर पर बुलाया और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

उल्लेखनीय है कि भूषण कुमार की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला के साथ हुई है। उनका एक बेटा भी है।

spot_img

Latest articles

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

खबरें और भी हैं...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...